Home देश रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, IPL 2027 में संभालेंगे...

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, IPL 2027 में संभालेंगे टीम की कमान

0
6

डेस्क : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। आईपीएल 2027 मुंबई इंडियंस का 20वां सीजन होगा और इस खास मौके पर रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी को टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्होंने 2013 से 2023 तक टीम की कप्तानी की। इस दौरान उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोहित की कप्तानी में टीम ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं।

पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना चुके हैं रोहित शर्मा, 20वें सीजन में कप्तानी की वापसी पर नीता अंबानी ने जताई खुशी।

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने रोहित की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टीम के 20वें सीजन में रोहित को दोबारा कप्तान के रूप में देखना सभी के लिए बेहद खास है। उनके साथ मुंबई इंडियंस का सफर कई यादगार पलों से भरा रहा है। उम्मीद है कि यह नया अध्याय टीम और करोड़ों प्रशंसकों को गर्व करने के और मौके देगा।

वहीं, आकाश अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस और उसके प्रशंसकों के साथ रोहित का रिश्ता बेहद खास है। उनके अनुभव और नेतृत्व को लेकर टीम उत्साहित है।

कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन का अहम हिस्सा है और टीम की कप्तानी करना हमेशा गर्व की बात रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब आईपीएल 2027 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में मिड डे मील कर्मियों को बड़ा झटका, 1 जनवरी 2027 से खत्म होगी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा राज्य

बिहार में मिड डे मील कर्मियों को बड़ा झटका, 1 जनवरी 2027 से खत्म होगी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा