Home राज्य बिहार बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर...

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

0

सारण, 22 अगस्त :  बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को सोनपुर स्थित ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और जन-कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर को बिहार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बताया दिया। दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक मौके पर उपस्थित रहे।

बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और सहकोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। न्यास समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा का विशेष प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

बेतिया में बेकाबू बस ने पांच को रौंदा

Exit mobile version