Home राज्य जंक्शन पर 3 दिन दो घंटे का ब्लॉक, प्लेटफॉर्म 1 और 2...

जंक्शन पर 3 दिन दो घंटे का ब्लॉक, प्लेटफॉर्म 1 और 2 से ट्रेन परिचालन रहेगा बाधित

0

सहरसा : सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर 5, 8 और 9 सितंबर को दो-दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से ब्लॉक को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सहरसा अमृत भारत स्टेशन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के तहत पहले चरण में 5 सितंबर को मास्ट चढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके लिए टीआरडी विभाग की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक सुबह 7:15 बजे से 9:15 बजे तक रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ब्लॉक लेने से पहले ललित ग्राम-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस का परिचालन कराया जाएगा। इसके बाद ही निर्धारित समय पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से ट्रेन परिचालन सेवा प्रभावित रहेगी।

वहीं, 8 और 9 सितंबर को तीसरे फुट ओवरब्रिज के लिए गार्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए भी सुबह 7:15 बजे से 9:15 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

गार्डर लॉन्चिंग के लिए रेलवे की ओर से बड़ा क्रेन सहरसा जंक्शन पहुंचाया गया है, जिसे फिलहाल सर्कुलेटिंग एरिया में रखा गया है। 8 और 9 सितंबर को कुल 11 गार्डरों की लॉन्चिंग की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फुट ओवरब्रिज निर्माण के जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। निर्धारित समय के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से ट्रेन परिचालन प्रभावित होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन तारीखों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण से सहरसा जंक्शन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

WhatsApp ग्रुप से शुरू हुई बात, MLA बनाने के वादे तक पहुंची; महिला सहकर्मी का आरोप

Exit mobile version