Homeशिक्षायूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन की तिथि...

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई

प्रयागराज: छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा वर्ष 2027 की कक्षा 10 और 12 की परिषदीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथियों में विस्तार किया है।
यह जानकारी बुधवार को बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने देते हुए बताया कि शासन की अनुमति के बाद परिषद ने संशोधित समय-सारणी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवेदन और पंजीकरण की तिथियों में संशोधन किया गया है। नई समय-सारणी शासनादेश के अनुसार लागू होगी। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित अवधि में पंजीकरण या परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव भगवती सिंह ने बताया कि शासन ने छात्रहित में विचार करने के बाद कक्षा 9 और 11 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन और शुल्क विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथियां बढ़ाने की अनुमति दी है।

उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संशोधित समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों का पंजीकरण और परीक्षा आवेदन समय से पूरा कराने को कहा है। साथ ही अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से भी निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments