Home राज्य संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने पार्टी के हित में...

संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने पार्टी के हित में लिया फैसला, अनंत सिंह विवाद पर JDU का बड़ा संकेत

0

पटना : JDU के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर पार्टी नेतृत्व सक्रिय हो गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी थी। इसके बाद ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत कर विवाद को शांत करने की कोशिश की।

ललन सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं और उनका मानना था कि चुनाव के दौरान उनके खिलाफ अभियान चलने पर पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी। बातचीत के बाद अनंत सिंह ने पार्टी के हित में नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने पर सहमति जताई है।

हालांकि, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के लिए प्रचार करने के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट रखा है। ऐसे में पटना स्नातक सीट के MLC चुनाव के बीच JDU के अंदरूनी समीकरण पर सबकी नजर बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

त्योहारों से पहले महंगा हुआ किराना सामान, चावल के दाम 20 रुपये तक बढ़े; उड़द दाल 150 रुपये किलो

Exit mobile version