Homeराज्यनिशांत कुमार की सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान, ट्रेन में हवाई...

निशांत कुमार की सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान, ट्रेन में हवाई चप्पल और साधारण कपड़ों में आए नजर

डेस्क : बिहार की राजनीति में इन दिनों निशांत कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई राजनीतिक बयान या बड़ा सियासी घटनाक्रम नहीं, बल्कि उनकी सादगी है। ट्रेन में सफर के दौरान उनका बेहद सामान्य अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

पटना से वाराणसी ट्रेन से रवाना हुए निशांत कुमार

दरअसल, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का स्थापना दिवस समारोह इस बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को पटना जंक्शन से ट्रेन के जरिए वाराणसी के लिए रवाना हुए।

इस दौरान ट्रेन में उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह आम यात्रियों की तरह पत्तल में भोजन करते नजर आए। उनके साथ न तो कोई खास दिखावा दिखाई दिया और न ही किसी तरह का वीआईपी अंदाज। साधारण कपड़े और सहज व्यवहार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यूपी में जेडीयू का स्थापना दिवस मनाने की क्या है वजह?

वाराणसी रवाना होने से पहले निशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से वहां पार्टी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में स्थापना दिवस समारोह इसके लिए बेहतर अवसर है।

यूपी चुनाव को लेकर भी दिए संकेत

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जेडीयू भी राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। निशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के संकेत दिए हैं।

फिलहाल, ट्रेन में सफर के दौरान सामने आई निशांत कुमार की तस्वीर उनकी राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी सादगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments