Home राज्य बिहार में एक लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, STF और बेगूसराय...

बिहार में एक लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, STF और बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
327

बेगूसराय : बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को गिरफ्तार कर लिया है। नॉर्थ बिहार जोन की हार्डकोर नक्सली बताई जा रही विनीता को 22 नवंबर 2026 को बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र स्थित बाथौली गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार महिला की पहचान विनीता भारती उर्फ श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराम की रहने वाली है। उसका स्थायी पता मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के महुली गांव बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विनीता भारती के खिलाफ मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मुजफ्फरपुर के पारू थाना में 15 जनवरी 2017 को दर्ज कांड संख्या 13/17 में भी वांछित थी। इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 414, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, विनीता भारती प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रही है। वह उत्तर बिहार के नक्सली नेटवर्क में सक्रिय थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से पुलिस और एसटीएफ की टीमें प्रयास कर रही थीं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

विनीता भारती का पति अमर लाल देव उर्फ नारायण राम उर्फ नकुल भी प्रतिबंधित माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था। पुलिस के मुताबिक, वह उत्तर बिहार के हथियारबंद दस्ते का जोनल कमांडर था। वर्ष 2020 में पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर दोन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अमर लाल देव मारा गया था।

पति की मौत के बाद भी विनीता पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी। आखिरकार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी को उत्तर बिहार में नक्सली नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
पटना में गृहरक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, DG- DGP प्रीता वर्मा के कार्यालय का किया घेराव; कई मांगों पर अड़े जवान राज्य

पटना में गृहरक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, DG- DGP प्रीता वर्मा के कार्यालय का किया घेराव; कई मांगों पर अड़े जवान