Homeदेशइंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग में आई परेशानी, वेब चेक-इन में...

इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग में आई परेशानी, वेब चेक-इन में दिक्कत

नई दिल्ली, 19 अगस्त : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट और ऐप पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश में दिक्कतें आ रही है। वहीं, यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।

एयरलाइन ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल में दिक्कत हो सकती है। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप, दोनों पर ही वेब चेक-इन नहीं हो पा रहा है।

इंडिगो ने सेवा से जुड़ी सूचना में कहा कि अभी हमारे मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीमें अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही हैं।

जिन ग्राहकों को यात्रा के लिए तुरंत मदद चाहिए, वे सहायता के लिए हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। जिन ग्राहकों की यात्रा बाद में है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय बाद वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और समझदारी की सराहना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन है, जिसके पास घरेलू एविएशन मार्केट का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा है। एयरलाइन रोजाना 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स को ऑपरेट करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments