Home राज्य कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 24 नवंबर को कई...

कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

0
367

पटना : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अशोक राजपथ, गायघाट और जेपी सेतु समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है।

कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों की नो एंट्री

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, कारगिल चौक से गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक सभी प्रवेश मार्ग बंद रहेंगे।

हालांकि, श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

गायघाट जाने वाले वाहन पुरानी बाईपास या न्यू बाईपास से धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर और बिस्कोमान गोलंबर के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

गायघाट पुल के नीचे टेंपो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। अगमकुआं आरओबी से आने वाले व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक और धनुकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर से आने वाले वाहन डंका इमली चौक तक ही जा सकेंगे।

गांधी मैदान से आने वाले वाहनों का बदलेगा रास्ता

गांधी मैदान की ओर से गायघाट और अशोक राजपथ जाने वाले वाहनों को एक्जीबिशन रोड, राजेंद्र नगर पुल, बहादुरपुर गुमटी और बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।

वहीं, दीघा क्षेत्र के पाटीपुल घाट, दीघा घाट, शिवा घाट और मीनार घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना होगा। वहां से श्रद्धालुओं को पैदल घाट तक जाना होगा।

JP सेतु पर भी रहेगा विशेष प्रतिबंध

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जेपी सेतु पर भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

शुरुआत: 23 नवंबर की रात 10 बजे

समाप्ति: 24 नवंबर की सुबह 11 बजे

प्रतिबंध: सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

भारी वाहन: बस, ट्रक, हाईवा और जेसीबी जैसे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस अवधि में सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए जेपी सेतु के बजाय महात्मा गांधी सेतु का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
21 साल बाद CM ने किया सोनपुर मेले का उद्घाटन, सम्राट चौधरी ने किया हरिहर क्षेत्र मेले का भव्य आगाज राज्य

21 साल बाद CM ने किया सोनपुर मेले का उद्घाटन, सम्राट चौधरी ने किया हरिहर क्षेत्र मेले का भव्य आगाज