Home राज्य पटना पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP कार्तिकेय शर्मा ने 114 पुलिस...

पटना पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP कार्तिकेय शर्मा ने 114 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

0
268

पटना : जिला पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिला बल के विभिन्न कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में तैनात 114 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें वैसे पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने एक ही कार्यालय या प्रतिष्ठान में दो साल की निर्धारित अवधि पूरी कर ली थी। पुलिस प्रशासन की ओर से यह बदलाव कार्यहित और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। दो साल की अवधि पूरी करने वाले इन पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यालयों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल के दायरे में अंचल निरीक्षक कार्यालय बिक्रम और बिहटा के अलावा सीसीटीएनएस, एएलटीएफ, लेखा शाखा, अभियोजन कोषांग, बल शाखा, अपराध शाखा, गोपनीय शाखा और डीसीबी शाखा समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय शामिल हैं। यहां लंबे समय से तैनात पदाधिकारियों को दूसरे कार्यस्थलों पर भेजा गया है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश के बाद संबंधित कार्यालयों और शाखाओं में नई तैनाती के अनुसार कामकाज शुरू होगा।

दरअसल, पुलिस महकमे में निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। पटना में हुए इस बड़े फेरबदल से विभिन्न शाखाओं में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा होगा और कार्यालयों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सुरेश प्रसाद राय के शपथ ग्रहण में पहुंचे प्रशांत किशोर, नीतीश सेतु के दोबारा उद्घाटन पर BJP को घेरा राज्य

सुरेश प्रसाद राय के शपथ ग्रहण में पहुंचे प्रशांत किशोर, नीतीश सेतु के दोबारा उद्घाटन पर BJP को घेरा