Home राज्य नर्सिंग कॉलेजों में मानकों की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कमेटी...

नर्सिंग कॉलेजों में मानकों की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कमेटी गठित कर भौतिक निरीक्षण का दिया निर्देश

0

पटना: बिहार में नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नर्सिंग कॉलेजों के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान BNRC Portal, नर्सिंग कॉलेजों की Recognition और Nursing Workforce Reforms से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि नर्सिंग कॉलेजों में निर्धारित मानकों की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित कर Physical Inspection कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कॉलेजों की आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था, मानव संसाधन, आवश्यक सुविधाओं और अन्य निर्धारित मानकों की गहन जांच की जाएगी।

मंत्री ने नर्सिंग कॉलेजों में योग्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की नियुक्ति, समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने और Internal Assessment कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नर्सिंग कॉलेजों के लिए निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य होगा।

जिन संस्थानों में कमियां पाई जाएंगी, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी नर्सिंग कॉलेजों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा गया है।

CCTV से होगी कक्षाओं की लाइव निगरानी

नर्सिंग कॉलेजों में CCTV कैमरे लगाने और उनकी लाइव फीड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके जरिए कॉलेजों में संचालित कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की Live Monitoring की जा सकेगी। इससे शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

नए पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी

बैठक में नए पोर्टल पर प्राप्त LOP की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मान्यता के लिए पहले ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिन संस्थानों की ओर से मान्यता के लिए Inspection Request नहीं किया जा रहा है, उनके मामलों में भी निश्चित समय-सीमा तय कर निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया।

Randomized Inspection से होगी जांच

निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए Randomized Inspection Committees के माध्यम से Physical Inspection कराने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य नर्सिंग संस्थानों की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष आकलन करना और मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने नर्सिंग संस्थानों में जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में परीक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार, जस्टिस हरीश कुमार की अध्यक्षता में बनेगी विशेषज्ञ समिति

Exit mobile version