Homeराज्यबिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा...

बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव

पटना : बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे फिलहाल परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना पर पदस्थापित थें।

इसके साथ ही अरविन्द कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद / महानिदेशक, बिपार्ड) को कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं पंकज कुमार, प्रधान सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग / जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) वर्तमान में धारित जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए गए है।

जबकि अमित पाण्डेय, अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को अपर सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments