Homeराज्यछठ पर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत: भागलपुर और पटना के बीच...

छठ पर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत: भागलपुर और पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्वी रेलवे के मालदा प्रभाग द्वारा भागलपुर और पटना के बीच तीन फेरों के लिए छठ पर्व विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इस संबंध में मालदा प्रभाग द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 03431 भागलपुर-पटना विशेष ट्रेन दिनांक 9 नवंबर, 16 नवंबर और 23 नवंबर 2026 को भागलपुर से सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 17:10 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03432 पटना-भागलपुर विशेष ट्रेन पटना से रात 20:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भी 9, 16 और 23 नवंबर 2026 को चलेगी और अगले दिन तड़के 2:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन आने-जाने के दौरान पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभैपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित (एसी) कोच की व्यवस्था की गई है। भागलपुर-पटना स्पेशल ट्रेन (03431) के लिए टिकटों की बुकिंग की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। रेलवे के इस फैसले से छठ पूजा में घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments